भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ली परेड की सलामी, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को भोपाल में कई जगह तिरंगा फहराया गया। सरकारी कार्यालयों सहित पार्क और कॉलोनियों सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर झंडावंदन हुआ। शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया। यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडावंदन किया। झंडावंदन करने के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा, प्रधानमंत्री की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का काम पूरा हुआ है। सालों की प्रतीक्षा के बाद यह अवसर आया तो पूरा देश राममय हो गया। विश्व आजादी के अमृत काल के इस अद्भुत अनुष्ठान का साक्षी बना। मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता ने भी अपार श्रद्धा और असीम आनंद से प्रभात फेरी और कलश यात्राएं निकालीं। मध्य प्रदेश के 38 स्थानों पर रामचरित लीला समारोह आयोजित किए गए।

भोपाल के बीआरटीएस का किया उल्लेख

राज्यपाल ने कहा, अयोध्या में एक स्वर्णिम अध्याय रचा है। पीएम मोदी की उपस्थिति में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। देशभर में दिवाली मनाई गई। चित्रकूट को वर्ल्ड क्लास बनाने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है। अब हर साल रामायण मेला भी लगाया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि बिना लाइसेंस खुले में मांस-मछली बेचने पर रोक लगाई गई। भोपाल में बीआरटीएस कोरिडोर को हटाने का काम शुरू हो गया है। रानी दुर्गावती के प्रति आदरांजलि स्वरूप कैबिनेट बैठक का आयोजन जबलपुर में किया गया। संभागों में संभागीय समीक्षा बैठकें हुईं। गरीबी से लोगों को बाहर लाने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। MP के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

केजीएन टीम ने आंगनवाड़ी केंद्र पर किया ध्वजारोहण
केजीएन सोशल फाउंडेशन की गोद लिए हुए आंगनवाड़ी केंद्र वल्लभनगर पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं, प्ले स्कूल मॉडल का उद्घाटन किया। जहां बच्चों को फर्नीचर से लेकर LED स्क्रीन तक की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी क्राइम ब्रांच श्रुतकीर्ति सोमवंशी, डायल-100 के एसपी शशांक गर्ग थे। यहां डिजिटल क्लॉस भी शुरू कर दी गई। महिला एवं बाल विकास के प्राधिकरण अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी को एलईडी दी गई। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जो स्वस्थ रहने में सबसे आगे रहे। दूसरी ओर वे सेलिब्रिटी भी मौजूद रहे, जो सोशल मीडिया के जरिए आंगनवाड़ी और प्ले स्कूल मॉडल लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे 15 एन्फुएंशर को भी सम्मानित किया गया। केजीएन फाउंडेशन के अध्यक्ष मुन्नवर खान, कोषाध्यक्ष गौरव बावनकूले समेत टीम के मनीष, भावना, सौम्या, फेहमिदा, सलमान, मुजफ्फर, जतिन, सुनील, दया जैन, परवीन, नीता मनवानी, शिरीन, रईस, हिमांशु, शुभम, हरविंदर, अमीन, रहमान और शिराज मौजूद थे।

Leave a Reply