भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग : फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां और पुलिस की दो डायल 112 मौके पर

भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग : फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां और पुलिस की दो डायल 112 मौके पर

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। भोपाल में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने मेहता इंडस्ट्री में आग लग गई है। यहां फैब्रिकेशन का काम होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था। पुलिस की डायल 112 की दो और नगर निगम की 5 दमकल मौके पर हैं। आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल, हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी लाल बहादुर अहीर झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने कारखाने के अंदर रखे लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लपटें तेज हो गईं। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़े : महाशिवरात्रि पर श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा-“यह हिंदुओं का बड़ा पर्व”
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply