द. अफ्रीका : ब्रिक्स समिट में शामिल होने जोहान्सबर्ग पहुंचे मोदी, उप राष्ट्रपति ने रिसीव किया

अंतर्राष्ट्रीय दक्षिण अफ़्रीका नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जोहान्सबर्ग| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 15वीं ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। उन्हें रिसीव करने के लिए साउथ अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल शिपोकोसा मैशाटाइल वाटरक्लूफ एयरबेस पहुंचे। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत साउथ अफ्रीका के ट्रेडिशनल ट्राइबल डांस के साथ किया गया। पीएम ने एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। PM मोदी 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग शहर में रहेंगे। इस दौरान वो ब्रिक्स के कुछ सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले PM मोदी जुलाई 2018 में साउथ अफ्रीका गए थे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच चुके हैं। ऐसे में PM मोदी की उनसे मुलाकात हो सकती है। ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा चीन, रूस, साउथ अफ्रीका और ब्राजील भी शामिल हैं।

PM मोदी का आज का शेड्यूल

शाम 7:30 बजे- ब्रिक्स के बिजनेस फोरम लीडर्स के साथ बातचीत
रात 9:30 बजे- ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत के इंतजार में राखी की थाली लेकर खड़े एक बच्चे से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत के इंतजार में राखी की थाली लेकर खड़े एक बच्चे से भी मुलाकात की।
जोहान्सबर्ग में होटल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।
जोहान्सबर्ग में होटल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।

40 देश BRICS का मेंबर बनने की रेस में
14 साल पहले 2009 में बने ब्रिक्स समूह की बैठक इस बार काफी अहम मानी जा रही है। इसकी एकमात्र वजह इस संगठन का सदस्य बनने के लिए मची होड़ है। लगभग 40 देशों ने संगठन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। इनमें सऊदी अरब, तुर्किये, पाकिस्तान और ईरान भी शामिल हैं। इस बार की बैठक का सेंटर पॉइंट समूह का विस्तार ही होगा। हालांकि, इसके पांच सदस्य देशों के बीच अभी इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार की बैठक में 45 मेहमान देश शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन के बाद अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग किया जाएगा। इसमें दक्षिण अफ्रीका की ओर से आमंत्रित अन्य देश शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव विनय क्वात्रा के मुताबिक ब्रिक्स समिट में ग्लोबल इकोनॉमिक रिकवरी, जियो पॉलिटिकल चैलेंज और काउंटर टेरेरिज्म पर बातचीत की जाएगी।

साउथ अफ्रीका में क्यों हो रही है बैठक
ब्रिक्स संगठन में 5 मेंबर देश हैं। इनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। ब्रिक्स देशों के बीच हर साल एक समिट होती है, जिसके लिए सभी देशों के लीडर्स इकट्ठा होते हैं। इसके लिए हर साल इन 5 देशों के बीच प्रेसिडेंसी और मेजबानी बदलती रहती है। इस साल जनवरी में साउथ अफ्रीका के पास संगठन की मेजबानी पहुंची। लिहाजा, 22-24 अगस्त के बीच साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स समिट हो रही है। इसके बाद 2024 में रूस ब्रिक्स समिट की मेजबानी करेगा।

Leave a Reply