एजेंसी, नई दिल्ली। भारत सरकार ने अनैतिक और अश्लील सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए 25 ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को इन प्लेटफॉर्म्स तक सार्वजनिक पहुंच को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश जारी किया है।
प्रतिबंध का कारण क्या है?
जानकारी के अनुसार, इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर आपत्तिजनक विज्ञापन और अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही थी, जो भारतीय कानूनों का उल्लंघन करती थी। इस आधार पर मंत्रालय ने इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई करते हुए देशभर में इनकी पहुंच को अवरुद्ध करने का फैसला लिया।
प्रतिबंधित 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सूची
ये है पूरी लिस्ट : ओटीटी ऐप्स वेबसाइट्स
1 एएलटीटी https://altt.co.in
2 उल्लू https://landing.ullu.app
3 बिग शॉट्स ऐप https://bigshots.co.in
4 डेसिफ़्लिक्स https://desiflix.beer
5 बूमेक्स https://boomex.app
6 नवरसा लाइट https://navarasaworld.com
7 गुलाब ऐप https://gulabapp.com
8 कंगन ऐप https://kangan.app
9 बुल ऐप https://bullapp.in
10 जलवा ऐप https://jarva.app
11 मनोरंजन https://wowentertainment.in
12 लुक एंटरटेनमेंट https://lookentertainment.app
13 प्राइम https://hit prime.in पर हिट करें
14 फेनो https://feneo.vip
15 शोएक्स https://showx.app
16 सोल टॉकीज़ https://soltalkies.in
17 अड्डा टीवी https://addatv.app
18 हॉटएक्स वीआईपी https://hotx.vip
19 हलचल ऐप https://hulchal.co.in
20 मूडएक्स https://bit.ly/moodxxvip
21 नियॉनएक्स वीआईपी https://neonxvip.in
22 शोहिट https://showhit.app
23 फुगी https://fugi.app
24 मोजफ्लिक्स https://mojflix.com
25 ट्राइफ्लिक्स https://triflicks.inयह कार्रवाई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अनुचित सामग्री को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मीडिया खबरों के अनुसार, सरकार ने इन ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (आईटी एक्ट, 2000) और आईटी नियम, 2021 (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) के तहत कठोर कार्रवाई की है। इनमें से कई प्लेटफॉर्म्स ने सरकार द्वारा निर्धारित कंटेंट सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को नजरअंदाज किया और आईटी नियम, 2021 का उल्लंघन किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने संबंधित अधिकारियों को इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर उठाया गया है, क्योंकि ये प्लेटफॉर्म्स लगातार अश्लील और अनुचित सामग्री का प्रसार कर रहे थे।


