भोपाल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। भोपाल में उनका उपचार बंसल अस्तपताल में चल रहा था। वे पिछले दो दिनों से यहां पर भर्ती थे। उन्हें गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी उनसे मिलने गए थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित बंसल हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा की कुशलक्षेम जानी एवं बाबा महाकाल से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।


