एजेंसी, नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई। भाजपा का घोषणापत्र : चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा ने मंगलवार को तमिलनाडु के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। चेन्नई में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस संकल्प पत्र को पेश किया, जिसमें महिलाओं और आम परिवारों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। भाजपा ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और साल भर में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा हर परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की भी बात कही गई है।
Launched the BJP Tamil Nadu Manifesto, “Creating a New Era through Lotus Promise 2026,” in Chennai today.
This Sankalp Patra reflects the development-driven vision of Hon’ble PM Shri @narendramodi ji and presents a clear roadmap for a brighter Tamil Nadu. From women empowerment… pic.twitter.com/BydkhLx514
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 14, 2026
महिलाओं के लिए ई-स्कूटर और विशेष भत्ते
घोषणापत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है। इसके तहत पात्र महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही, तमिलनाडु की परंपरा से जुड़े जल्लीकट्टू के सांडों की देखभाल करने वालों को हर महीने 2,000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।
बंगाल में राहुल गांधी ने घेरा
दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के रायगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संगठन लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नफरत की राजनीति से संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। रायगंज के बाद वे मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में भी रैलियां करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम को तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
बंगाल के वोटरों के लिए चुनाव आयोग की हेल्पलाइन
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ी पहल की है। मतदाताओं के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन और ईमेल सेवा शुरू की गई है। लोग टोल-फ्री नंबर 18003450008 और आधिकारिक ईमेल पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा 4 मई तक उपलब्ध रहेगी।
ममता बनर्जी का कड़ा संदेश
इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वे बंगाल और यहां के लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राज्य के हितों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचने देंगी।
भाजपा के घोषणापत्र की मुख्य बातें :
महिलाओं को मासिक 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता।
हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह मुफ्त।
ई-स्कूटर की खरीद पर 25,000 रुपये की छूट।
हर परिवार को 10,000 रुपये की मदद का भरोसा।
ये भी पढ़े : डोनाल्ड ट्रंप का वेटिकन पर बड़ा हमला : पोप को अपनी कार्यशैली सुधारने और राजनीति से दूर रहने की नसीहत
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


