बुधवार को थमेगा दूसरे चरण का प्रचार, 23 अप्रैल को मप्र में तीन सभाएं करेंगे जेपी नड्डा

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

बुधवार को थमेगा दूसरे चरण का प्रचार
23 अप्रैल को मप्र में तीन सभाएं करेंगे जेपी नड्डा
टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीट में चुनाव

भोपाल : दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीट के लिए प्रचार बुधवार को शाम 6 बजे थम जाएगा। इसके पहले मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा टीकमगढ़, रीवा व सतना जिले में तीन जनसभाएं करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व विवेक तन्खा रायसेन जिले के उदयपुरा व नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम छह बजे के बाद रैली, सभा और रोड शो नहीं होंगे। बाहरी मतदाताओं को क्षेत्र छोड़ना होगा। धर्मशाला, होटल और लाज की जांच की जाएगी।

Leave a Reply