बीज कंपनियों के गोदाम में अप्रमाणित बीज, 4 को नोटिस

खंडवा प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश व्यापार

खंडवा| बीज कंपनियों के गोदाम में अप्रमाणित बीज की पैकिंग की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। टीएल बीज की पैकिंग तो नहीं मिली। लेकिन कंपनियां बीज पैकिंग में नियमों का अवहेलना करती मिलीं। जेडी ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन के आरोप में प्रगति सीड्स, विमल इंडस्ट्री सीड्स, श्री कृष्ण एग्रो सीड्स और अन्नपूर्णा सीड्स को को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
गोदाम में बीज के भाव की लिस्ट लगे नहीं मिले
संयुक्त संचालक कृषि इंदौर आलोक कुमार मीणा को सूचना मिली कि खंडवा में बीज कंपनियों के गोदाम में टीएल बीज की पैकिंग हो हरी है। दोपहर करीब ढाई बजे संयुक्त संचालक कृषि प्रगति वेयर हाउस पांजरिया पहुंचे। यहां पर टीएल बीज की पैकिंग नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान बीज के भाव की लिस्ट आदि नियमों के उल्लंघन करने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तीन दिन के भीतर जवाब नहीं आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
किसने पैदा किया, कौन बेच रहा की जानकारी नहीं
निरीक्षण के दौरान कंपनियों के गोदाम में इस बात की जानकारी नहीं मिली कि बीज कौन पैदा कर रहा है और कौन बेच रहा है। जेडी ने विमल इंडस्ट्री सीड्स, श्री कृष्ण एग्रो सीड्स और अन्नपूर्णा सीड्स का निरीक्षण किया। इन बीज कंपनियों में भी टी एल बीज की पैकिंग नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान किसने पैदा किया और कौन बेच रहा है। बीज की मात्रा व भाव की लिस्ट नहीं मिली। इसके अलावा बीज के स्टाक के रखरखाव पर नोटिस जारी करने का निर्देश डीडीए कृषि केसी वास्कले को दिए हैं।
जेडी ने डीडीए कृषि को गोदाम पर बुलाया
संयुक्त संचालक गुरुवार दोपहर बाद अचानक खंडवा के पांजरिया पहुंचे। उन्होंने गोदाम में पहुंचने के बाद मौके पर डीडीए कृषि को बुलाया। इस समय डीडीए ओंकारेश्वर में थे। डीडीए को निरीक्षण के दौरान रुटीन निरीक्षण की जानकारी मांगी और निर्देश दिए कि अधिक से अधिक बीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएं।

Leave a Reply