बीजेपी की 8वीं लिस्ट जारी, 3 राज्यों के 11 नाम : गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा

नई दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार 30 मार्च को अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं। ओडिशा से 3, पंजाब से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने कटक सीट से बीजेडी से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 8 लिस्ट में 417 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 72, तीसरी में 9, चौथी में 15, 5वीं में 111, छठी और 7वीं में 2-2 नाम घोषित किए गए हैं।

पंजाब : 6 नामों का ऐलान, 7 बाकी
भाजपा ने लोस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 6 नाम हैं। तीन दूसरे दल से आए नेता हैं। परनीत कौर पटियाला सीट से कांग्रेस सांसद थीं। 14 मार्च को ही उन्होंने भाजपा जॉइन की। रवनीत सिंह बिट़्टू लुधियाना से कांग्रेस सांसद थे। वे 26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। सुशील कुमार रिंकू जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर लोकसभा उपचुनाव जीते थे। मगर, अचानक 27 मार्च को आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट में 195 नाम, इनमें 34 मंत्री; PM मोदी वाराणसी, शाह गांधीनगर से लड़ेंगे

2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 ST, 57 ओबीसी नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा। पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे।

Leave a Reply