पूर्व मंत्री ने भीख मांगने वाले बच्चों की स्थिति को देखकर लिखे शासन-प्रशासन को पत्र
ग्वालियर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने देश भर में बच्चों के द्वारा मांगी जा रही भीख की स्थिति को देखते हुए बच्चा चोरी की घटनाओं को रोकने का आव्हान समाज से किया है और इसके लिए शासन एवं प्रशासन को पत्र लिखकर इस विषय पर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पूर्व मंत्री यादव दूवारा कलेक्टर रुचिका चौहान के दूवारा चलाए गए अभियान में महानगर के अंदर भीख मांगने में बच्चों का उपयोग करने में संगठित गिरोहों के होने की बात कही है, जो कि बच्चों को देश भर के अलग-अलग राज्यों से चुराकर दूसरी जगहों पर ले जाकर उनसे भीख मंगवाने और बच्चों को बेचने का काम कर रहे हैं, उनका कहना है कि इस स्थिति से बच्चों का जीवन बेहद खराब हो जाता है और वह अपराध की तरफ मुड जाते हैं, इसलिए हम सबकों बच्चा चोर गिरोहों के खिलाफ एकजुट होना होगा।
पूर्व मंत्री ने स्टेशन पर ऐसे बच्चों की बहुतायत होने की स्थिति में आरपीएफ और जीआरपी सहित स्टेशन प्रबंधक आदि को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है जो कि कार्रवाई न कर इस स्थिति को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे बचने के लिये ऐसे बच्चों को आधार से जोड़ना जरूरी है। हजारों बच्चे हर साल हो रही चोरी पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने कहा है कि हर सात्र हजारों बच्चे देश भर से चोरी हो रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में स्थिति बेहद खराब है, जिसमें वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश में 875] और पश्चिम बंगाल में 7468 बच्चे ल्रापता हुए थे, वहीं 202] में मप्र में ]607 और पश्चिम बंगाल में 9996 एवं 2022 में पश्चिम बंगाल में 2455 और मध्य प्रदेश में 352 बच्चे ल्लापता हुए हैं। देश के हालात यह वर्ष 202। में लापता हुए बच्चों में प्रमुख पांच राज्यों की स्थिति ऐसी रही है, जिसमें मध्यप्रदेश में 607 बच्चे, दिल्ली में 5772 बच्चे, पश्चिम बंगाल में 9996 बच्चे, राजस्थान में 4936 बच्चे, तमिलनाडू में 6399 बच्चे चोरी हुए हैं और पूरे भारत से 77535 बच्चे गायब हुए थे।


