प्रहलाद पटेल बोले- मप्र चुनाव में भाजपा ने दोहराया इतिहास, नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- मध्य प्रदेश के मन में मोदी

जबलपुर प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जीत पर खुशी जताई है। नरसिंहपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मैंने कहा था कि 2003 को 2023 में दोहराया जाएगा और आज यह नतीजों में देखा जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। तोमर ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा की जीत पर कहा कि मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मोदी के मन में मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के मन में लाडली बहना और लाडली बहना के मन में मध्य प्रदेश की विजय है।

Leave a Reply