प्रधानमंत्री मोदी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की चर्चा, शांति और सुरक्षा पर दिया जोर

अंतर्राष्ट्रीय ईरान देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत कर क्षेत्र की मौजूदा गंभीर स्थिति पर गहरी चर्चा की है। इस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूती से दोहराया। उन्होंने मौजूदा संकट के समाधान के लिए युद्ध के बजाय बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़े : एस जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई अहम वार्ता

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की जान जाने और बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ सामान और ऊर्जा की निर्बाध आवाजाही भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत को वैश्विक स्तर पर शांति बहाली की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply