नई दिल्ली: राहुल गांधी इन दिनों यूरोप की यात्रा पर है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस निचली जातियों, ओबीसी, आदिवासी जातियों और अल्पसंख्यक समुदायों की अभिव्यक्ति और भागीदारी को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में, जहां किसी भी जाति या समुदाय के व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। या उस पर हमला किया जा रहा है, यह वह भारत नहीं है जो मैं चाहता हूं। इस समस्या के समाधान के लिए जिस प्रकार की राजनीतिक कल्पनाशक्ति की आवश्यकता है, वह वर्तमान में भारत में मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज, अधिकांश उत्पादन, विनिर्माण और मूल्यवर्धन चीन में किया जाता है। यह एक वैश्विक समस्या है. यह भारत, यूरोप और अमेरिका के लिए एक समस्या है। मेरे विचार में, जिस तरह से चीन ने इसे हासिल किया है, उसमें एक समस्या है।
इंडिया बनाम विवाद पर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हमें लोकतांत्रिक और गैर-जबरन माहौल में उत्पादन के बारे में सोचने की जरूरत है। हमें अपने लोगों को राजनीतिक और आर्थिक आजादी देकर चीन से मुकाबला करना होगा।’इंडिया बनाम भारत विवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारा संविधान दोनों नामों का उपयोग करता है। दोनों शब्द बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन हो सकता है कि हमारे गठबंधन के नाम से सरकार से चिढ़ गई हो। क्योंकि हमारे गठबंधन का नाम I.N.D.I.A है। इसलिए हो सकता है कि उन्होंने देश का नाम ही बदलने का फैसला कर लिया हो।


