एजेंसी, इंदौर। कार शोरूम मालिक और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है. आज सुबह 5 बजे उनके तीन मंजिला मकान में आग लग गई जिसकी वजह से दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल की जान गई है. प्रवेश की पत्नी की हालात नाजुक है वहीं उनकी दोनों बेटियां सुरक्षित है.
अखंड ज्योत से लगी आग
आग लगने की वजह देवस्थान में जल रहे अखंड ज्योत दीप बताई जा रही है. दीपक की चिंगारी से आग लगी जिससे पूरे घर में धीरे-धीरे धुंआ फैल गया. घर में सो रहे प्रवेश उनकी पत्नी और दो नाबालितक बेटियों का धुंए के कारण दम घुटने लगा जिसके कारण प्रवेश वहीं वेसुध हो गए और उनकी मौत हो गई.
“धुआं बाहर निकलने का नहीं था पर्याप्त स्थान”
अग्निशमन विभाग के एएसआई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि “अग्निकांड की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. घर में काफी धुआं भरने से प्रवेश अग्रवाल का दम घुट चुका था और वे बेसुध हालत में मिले. हमें पता चला है कि बेसुध होने से पहले उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को घर से बाहर निकालने की पूरी कोशिश की थी.” सुशील के मुताबिक पेंटहाउस में धुआं बहुत ज्यादा फैल गया था, पेंटहाउस से धुआं बाहर निकलने का पर्याप्त जगह भी नहीं था. कांग्रेस नेता प्रेवश अग्रवाल की मौत पर पार्टी के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. रिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है


