stpv.live news portal image

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत पर निजी सचिव से पूछताछ जारी

छिंदवाड़ा प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश राजनीति

पूर्व सीएम कमलनाथ के घर छिंदवाड़ा पुलिस पहुंच चुकी है. पुलिस कमलनाथ के निजी सचिव से पूछताछ में जुटी है

छिंदवाड़ा| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है. जहां कमलनाथ के निजी सचिव के साथ पूछताछ की जा रही है. बता दें कि पुलिस का यह एक्शन बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर हुआ है. साहू ने कमलनाथ के निजी सचिव आरके मिगलानी के ऊपर आरोप लगाया है कि मिगलानी ने उनका कूटरचित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए पत्रकारों को 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था. जिसको लेकर साहू ने पुलिस से शिकायत की. बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में दिखी. जिसके बाद पुलिस कमलनाथ के घर उनके निजी सचिव से पूछ ताछ के लिए पहुंच गई. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी लिखित शिकायत के साथ छिंदवाड़ा पुलिस के पास पहुंचे. जहां उन्होंने कमलनाथ के निजी सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

बीजेपी प्रत्याशी ने क्या लगाए आरोप?
बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार रात सुदेश नागवंशी नामक एक शख्स ने एक शिकायत दर्ज कराई कि सचिन गुप्ता और कमलनाथ के निजी सचिव आरके मिगलानी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उनका एक फर्जी वीडियो बनाया. इस वीडियो की मदद से उन्होंने एक निजी चैनल की ओरिजिनल न्यूज का एक फर्जी वीडियो तैयार किया. इसके बाद इस झूठे और भ्रामक वीडियो को वायरल करने की कोशिश की गई. छिंदवाड़ा| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है. जहां कमलनाथ के निजी सचिव के साथ पूछताछ की जा रही है. बता दें कि पुलिस का यह एक्शन बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर हुआ है. साहू ने कमलनाथ के निजी सचिव आरके मिगलानी के ऊपर आरोप लगाया है कि मिगलानी ने उनका कूटरचित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए पत्रकारों को 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था. जिसको लेकर साहू ने पुलिस से शिकायत की.

Leave a Reply