पुष्पा-2 भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत

आंध्र प्रदेश बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय राष्ट्रीय

हैदराबाद| पुष्पा-2 प्रीमियर के दौरान थिएटर भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिल गई है। अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने साउथ फिल्म स्टार को कोर्ट ने 50 हजार रुपये का बेल बांड और दो जमानतदारों को पेश करने का निर्देश दिया है। भगदड़ मामले में एक्टर पहले से ही अंतरिम बेल पर बाहर थे। भगदड़ मामले में विधानसभा तक में हंगामा हो चुका है। भगदड़ कांड में बीते 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को अरेस्ट किया था। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद तेलंगाना हाईकोर्ट ने उनको अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सिर्फ इसलिए कि वह अभिनेता हैं उनको हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। देश के नागरिक अधिकार सबके लिए एकसमान हैं।

Leave a Reply