पाकिस्तान

युद्ध की आग में सुलगा पाकिस्तान : सुरक्षा कारणों से अमेरिका ने इस्लामाबाद और कराची में रोकीं वीज़ा सेवाएं

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका देश/प्रदेश नई दिल्ली पाकिस्तान राष्ट्रीय

एजेंसी, इस्लामाबाद। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद उपजे तनाव और पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के साथ-साथ कराची और लाहौर के कमर्शियल दूतावासों में सभी वीज़ा सेवाओं और अमेरिकी नागरिकों से जुड़ी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी मिशन ने एक मार्च को सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए बताया कि वे लाहौर और कराची में दूतावासों के बाहर हो रहे प्रदर्शनों पर पैनी नजर रख रहे हैं।

ये भी पढ़े : अदालत का फैसला भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा : जंतर-मंतर की रैली में बरसे केजरीवाल, बोले- ‘आम आदमी पार्टी’ को खत्म करने की थी बड़ी साजिश

इसके साथ ही इस्लामाबाद और पेशावर के दूतावासों के बाहर भी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होने की आशंका जताई गई है। अमेरिकी सरकार ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अगली सूचना तक अपनी गतिविधियों को सीमित रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। जारी की गई चेतावनी में पाकिस्तान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचारों से अपडेट रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मिशन ने स्पष्ट किया है कि कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में कूटनीतिक परिसरों के आसपास बढ़ते तनाव और प्रदर्शनों के कारण दो मार्च के सभी निर्धारित कार्य रद्द कर दिए गए हैं। यह गंभीर स्थिति तब पैदा हुई जब अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद पूरे पाकिस्तान में जनाक्रोश फूट पड़ा। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में अब तक कम से कम 23 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें कराची में 10, स्कर्दू में 11 और इस्लामाबाद में 2 मौतें शामिल हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply