एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मुरीदके शहर में सोमवार को पाकिस्तानी रेंजर्स और पाकिस्तानी पुलिस ने मिलकर बड़ा नरसंहार किया और महज तीन घंटे में 280 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली। इस नरसंहार में 1900 से ज़्यादा निहत्थे लोग गोली लगने से घायल हो गए। ये गोलीबारी पाकिस्तानी रेंजर्स और पाकिस्तानी पुलिस ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिले में पड़ने वाले मुरीदके शहर में की, जहां तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान नाम के कट्टरपंथी संगठन का काफिला इस्लामाबाद की तरफ अमेरिका और इजरायल का विरोध करने के लिए जाने वाला था और लाहौर से निकला था। कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान ने दावा किया कि पुलिस ने उसके समर्थकों को गोली मारी है।


