निशांत कुमार

निशांत कुमार का राजनीतिक शंखनाद : जेडीयू की थामी कमान, पिता नीतीश के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

देश/प्रदेश बिहार राष्ट्रीय

एजेंसी, पटना। बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जिससे राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर चल रही गहन चर्चाओं और विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार की मंजूरी मिलने के बाद, निशांत को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया।

राजधानी स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को दल की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद समर्थकों में जो खालीपन महसूस किया जा रहा था, उसे निशांत के आगमन ने एक नई ऊर्जा और उम्मीद में बदल दिया है। कार्यकर्ताओं ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए भरोसा जताया कि निशांत पार्टी के भविष्य की नई ताकत बनेंगे। राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ने के बाद अपने पहले संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

ये भी पढ़े : रसोई गैस की कीमतों में लगी आग : घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर हुए भारी महंगे, जानें आपके शहर में अब क्या है नया रेट

अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले पर उठ रहे सवालों और कार्यकर्ताओं की भावुकता पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और वह इसका पूरा सम्मान करते हैं। निशांत ने बड़े गर्व के साथ कहा कि पिछले दो दशकों में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की जो लकीर खींची है, वह बेमिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य कार्य अपने पिता द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। निशांत ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जी-जान लगा देंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, उमेश कुशवाहा और श्रवण कुमार समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिन्होंने निशांत का राजनीति में गर्मजोशी से स्वागत किया।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply