नवरात्रि का चौथा दिन देवी कूष्मांडा के नाम, मां को नारंगी रंग हैं प्रिय, इस रंग के पहने कपड़े और लगाए भोग

धर्म-आस्था

धर्म-आस्था डेस्क। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से हो चुकी है, जोकि 12 अक्टूबर तक चलेंगे। 6 अक्टूबर यानी की आज नवरात्रि का चौथा दिन है। यह दिन मां कूष्मांडा का दिन होता है। इस दिन उनकी पूरी आस्था से पूजा-उपासना की जाती है। जिस तरह नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। उसी तरह हर दिन अलग-अलग रंगो का भी महत्व है। दिन के अनुसार लोग अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं और देवी की विधि विधान से पूजा कर उन्हें भोग लगाते है। जिससे उन्हें माता रानी के सभी स्वरूपों की कृपा प्राप्त होती है। आज नवरात्रि का चौथा दिन देवी कूष्मांडा की पूजा होती है। ऐसे में मां को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए दिन के अनुसार कपड़े पहने और मां की पूजा करें। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के चौथे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नवरात्रि के चौथे दिन का रंग : नवरात्रि के चौथे दिन का रंग नारंगी होता है। इस दिन सभी को नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए और मां की पूजा में भी इन्हीं रंगों की सामग्री का भोग लगाना चाहिए।

नारंगी रंग का महत्व : हिंदू धर्म और ज्योतिष के अनुसार नारंगी रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस रंग में अधिक सकारात्मक ऊर्जा होती है. नारंगी रंग को धार्मिक और शरद ऋतु का रंग भी माना जाता है। वहीं ज्योतिष में इस रंग को सूर्य के प्रकाश से भी जोड़ा जाता है, जो तेज और उज्जवलता का प्रतीक होता है।

लगाए नारंगी रंग का भोग : आज के दिन मां की पूजा करते समय देवी कूष्मांडा को नांरगी रंग के फलों और नारंगी रंगों के प्रसाद का भोग लगाना चाहिए।

Leave a Reply