नपुंसक शब्द से आहत भाजपा पहुंची क्राइम ब्रांच, दिग्विजयसिंह पर एफआइआर की मांग

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच पहुंचे।
एडिशनल डीसीपी को लिखित शिकायत सौंपी।
पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल। तीखे राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एक बयान को लेकर फंस गए हैं। प्रदेश संगठन के मुखिया के लिए नपुंसक शब्द का इस्तेमाल करने से आहत भाजपा नेता रविवार को क्राइम ब्रांच पहुंचे। लिखित शिकायत करने हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को राजधानी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में प्रेस वार्ता में दिग्विजयसिंह ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के लिए नपुंसक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बयान को अपमानजनक बताते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में भाजपा नेता क्राइम ब्रांच पहुंचे और एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र चौहान को लिखित शिकायत सौंपी।

यह भी पढ़ें
सीएम राइज स्कूलों में पढ़ा रहें शिक्षकों को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया गयासीएम राइज स्कूलों में पढ़ा रहें शिक्षकों को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया गया
इस मौके पर पचौरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद पर रह चुके दिग्विजयसिंह को इस तरह की स्तरहीन बयानबाजी नहीं करना चाहिए। यदि दिग्विजयसिंह मुसलमानों के इतने हिमायती हैं, तो उन्हें अपना राघौगढ़ का किला मुसलमानों को दे देना चाहिए। वे चाहे तो अपने बेटे जयवर्धनसिंह की सीट से भी किसी मुसलमान कार्यकर्ता को चुनाव लड़वाएं, लेकिन स्तरहीन राजनीति ना करें। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

क्या कहा था दिग्विवजय सिंह ने
शनिवार को भोपाल में पत्रकारवार्ता के दौरान मीडिया ने उनसे सवाल किया था। उनसे पूछा था कि वीडी शर्मा ने आरोप लगाया है कि आपके आतंकियों से संबंध है? इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है।

Leave a Reply