धन शोधन मामले ईडी ने की बड़ी कार्रवाई : आप सांसद संजीव अरोड़ा व अन्य के परिसरों पर मारा छापा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर सोमवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब के 61 वर्षीय सांसद के हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा लुधियाना में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। ‘आप’ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी पार्टी के सांसद एवं कारोबारी के खिलाफ छापे पार्टी को तोड़ने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बावजूद ‘आप’ सदस्य रुकेंगे नहीं, बिकेंगे नहीं और डरेंगे नहीं। अधिकारियों ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत छापे मारे जा रहे हैं और इनका संबंध जमीन धोखाधड़ी के एक मामले से है।

Leave a Reply