दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से पहले आईएसआईएस का वांछित आतंकवादी गिरफ्तार किया

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) के पुणे मॉड्यूल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वांछित आतंकवादी का नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली है और वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आईएसआईएस के आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि वह दिल्ली-एनसीआर के कुछ अतिविशिष्ट लोगों (वीआईपी) पर हमला करने की फिराक में था। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply