दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ने की मिली धमकियां, पुलिस ने बढ़ाई इलाके की सुरक्षा

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद दहशत फैल गई। पुलिस ने स्कूलों को तुरंत खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। ये धमकियां स्कूलों को ईमेल से भेजीं गईं थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी पर शुरुआती तलाशी में उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस टीमें अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से आया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। ये धमकियां डीपीएस द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल (सेक्टर 4, द्वारका) और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल (सेक्टर 10, द्वारका ) सहित कई स्कूलों को भेजी गईं। स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अभिभावकों को बच्चों को वापस बुलाने के लिए के लिए संदेश भेजे और उन्हें स्कूल की तरफ से सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आश्वासन दिया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद एहतियान स्कूल परिसर खाली करा दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बम होने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते की कई टीम मौके पर पहुंच गई हैं। अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाश अभियान जारी है।’’ इस संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply