दमोह में दर्दनाक हादसा, सूखी नदी में गिरी एसयूवी कार, 8 लोगों की मौत

दमोह प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, दमोह| मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मंगलवार सुबह एक एसयूवी पुल से नीचे सूखी नदी में गिर गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

सूखी नदी में गिरी कार
घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास की है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुए था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया और यह खौफनाक हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल लोग जबलपुर जिले के रहने वाले थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे उसी दौरान एक एसयूवी कार अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply