फतेहपुर| फतेहपुर के जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लगभग नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
हादसे में मारे गए लोगों में पांच पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, सभी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहानाबाद आ रहे थे, दुर्घटना जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास की है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के वक्त ऑटो में 11 लोग सवार थे। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। एक साथ 9 शवों को देख हर कोई सहम गया।
बता दें कि सभी घाटमपुर के मूसानगर के रहने वाले हैं और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहानाबाद आ रहे थे, कि जैसे ही ऑटो चिल्ली मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर शव ताश के पत्तों की तरह बिखरा गए। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, साथ ही घायलों को एंबुलेंस से कानपुर रेफर कर दिया है।


