डब्ल्यूपीएल

डब्ल्यूपीएल : आरसीबी और डीसी को लगा झटका, एलिस पेरी ने नाम लिया वापस

क्रिकेट खेल

एलिस पेरीएजेंसी, नई दिल्ली। डब्ल्यूपीएल : आरसीबी और डीसी को लगा झटका, एलिस पेरी ने नाम लिया वापस : वुमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। उनकी टीम की अनुभवी खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड भी डब्ल्यूपीएल के आगामी सीजन में खेलती हुई नजर नहीं आएंगी। दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से अपना नाम वापस लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
आरसीबी ने पेरी के रिप्लेसमेंट के रूप में सायली सतघरे को टीम में शामिल किया है। सतघरे 30 लाख रुपये की प्राइस पर आरसीबी की टीम में शामिल होंगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उन्होंने सदरलैंड की जगह ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर डब्ल्यूपीएल के पिछले सीजन में यूपी वॉरियर्स की टीम का हिस्सा थी। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 27 टी20आई मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 27 विकेट लिए हैं। किंग 60 लाख रुपये की प्राइस पर डीसी में शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया कोच!

यूपी वॉरियर्स की टीम से भी एक खिलाड़ी हुआ बाहर
इस बीच यूपी वॉरियर्स की टीम को भी एक बड़ा झटका लगा है। लेफ्ट-आर्म मीडियम पेसर तारा नॉरिस भी डब्ल्यूपीएल 2026 में खेलती हुई नजर नहीं आएंगी। उनको 18 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक नेपाल में होने वाले 2026 ICC महिला टी20आई वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए USA की नेशनल टीम में शामिल किया गया। इस वजह से, वह डब्ल्यूपीएल 2026 से बाहर हो गई हैं। यूपी वॉरियर्स ने उनकी जगह अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है। नॉट को 10 लाख रुपये की कीमत पर साइन किया गया है।

आरसीबी के लिए एलिस पेरी ने अभी तक किया है शानदार प्रदर्शन
एलिस पेरी की बात करें तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अभी तक डब्ल्यूपीएल के तीनों ही सीजन में आरसीबी के लिए खेला है। इस दौरान उन्होंने 25 मैचों में 64.80 के औसत से 972 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वहां उन्होंने कुल 14 विकेट भी हासिल किए हैं। ऐसे में आगामी सीजन में आरसीबी की टीम को जाहिर तौर पर एलिस पेरी की कमी महसूस होगी।

Leave a Reply