ट्रम्प ने इंडिया को डेड इकोनॉमी बताया : कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या, रूस बोला- अमेरिका के राष्ट्रपति घबराए

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय व्यापार

एजेंसी, वॉशिंगटन| भारत पर 25 फीसदीटैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया। उन्होंने कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या। इसके जवाब में रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्रपति घबरा गए हैं। एक दिन पहले ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। अभी अमेरिका की तरफ से भारतीय सामानों पर औसतन करीब 10% टैरिफ लगता है। इसके बढ़ने से अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान के दाम बहुत बढ़ जाएंगे।

अब समझिए डेड इकोनॉमी क्या होती है

डेड इकोनॉमी उस स्थिति को कहते हैं जब किसी देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाए या बिल्कुल सुस्त पड़ जाए। इसमें व्यापार, उत्पादन, नौकरियां और लोगों की कमाई लगभग रुक सी जाती है। विकास रुक जाता है और लोग आर्थिक तंगी में फंस जाते हैं। डेड इकोनॉमी कोई आधिकारिक आर्थिक टर्म नहीं है। ये एक बोलचाल का शब्द है, इसलिए इसे मापने का कोई सटीक पैमाना भी नहीं है। हालांकि इसे समझने के लिए कुछ आर्थिक संकेतकों का इस्तेमाल किया जा सकता है- जैसे जीडीपी, महंगाई, बेरोजगारी दर और व्यापार घाटा।

रूस ने कहा- अमेरिका के राष्ट्रपति घबराए

रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने ट्रम्प को जवाब देते हुए टेलीग्राम पर लिखा- ट्रम्प को ‘डेड हैंड’ की खतरनाक ताकत याद रखनी चाहिए, भले ही यह अब मौजूद नहीं है। अगर रूस के पूर्व राष्ट्रपति के कुछ शब्दों से अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्रपति इतना घबरा जाते हैं, तो रूस का रास्ता बिल्कुल सही है। हम अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। डेड हैंड रूस का एक पुराना न्यूक्लियर हथियार कंट्रोल सिस्टम है, जो देश की लीडरशिप खत्म होने पर भी जवाबी हमला कर सकता था। वहीं अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट ने कहा भारत के साथ करीबी संबंध हैं, लेकिन ट्रेड डील पर बातचीत में भारत धीमा रहा है। इससे राष्ट्रपति और पूरी ट्रेड टीम इससे निराश हैं। इसके अलावा, भारत प्रतिबंधित रूसी तेल का बड़ा खरीदार है, जिसे वह रिफाइन किए गए उत्पादों के रूप में फिर बेचता है। इसलिए, मैं कहूंगा कि भारत एक ग्रेट ग्लोबल एक्टर नहीं रहा है।

ट्रम्प को भारत-रूस व्यापार पर आपत्ति, 25 फीसदी टैरिफ लगाया

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर 30 जुलाई को ऐलान किया कि भारतीय सामानों पर अमेरिका में 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। उन्होंने कहा- रूस से व्यापार के चलते भारत पर टैरिफ के अलावा पेनल्टी भी लगेगी। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि पेनल्टी कितनी होगी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि 25 फीसदी टैरिफ और पेनल्टी दोनों 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे।

इंडिया नहीं अमेरिका है डेड इकोनॉमी? भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पर ट्रंप को देखने चाहिए IMF के आंकड़े
अमेरिका के बड़बोले राष्ट्रपति अक्सर अपने ही बयानों में घिर जाते हैं. उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया. इतना ही नहीं उन्होंने इस ऐलान के बाद एक बयान भी दिया जिसमें वो भारत को दोस्त कहकर संबोधित कर रहे हैं. हालांकि, एक और बयान में वह भारत और रूस को डेड इकोनॉमी कह कर संबोधित कर रहे हैं. ट्रंप ने शायद बयान देने से पहले IMF के आंकड़े नहीं पढ़े और देखें होगे. उन्हें यह मालूम होना चाहिए की भारत की डेड इकोनॉमी नहीं है. बल्कि, हमारा हिंदुस्तान कई देशों से आगे और आने वाले समय में और अधिक रफ्तार से बढ़ने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत और रूस को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और रूस की अर्थव्यवस्था ‘डेड’ है और ये देश साथ मिलकर अपनी अर्थव्यवस्था को और नीचे गिरा सकते हैं. अब उनके इसी बयान पर भारत समेत दुनिया में चर्चा और विमर्श होने लगा है.

ट्रंप के बयान का खंडन
स्कॉटिश इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने ट्रंप के बयान का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि भारत एक ‘डेड इकोनॉमी’ नहीं है, बल्कि अमेरिका से दोगुनी रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. डेलरिम्पल ने आंकड़े भी शेयर किए हैं, जो दिखाते हैं कि भारत अमेरिका से आगे निकल चुका है. साल 2025 और 2026 में भारत के इकोनॉमी विकास दर और तेज होने वाली है.

आप भी जाने IMF के आंकड़े
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के नए वर्ल्ड इकोनॉमिक आंकड़ों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था साल 2025 और 2026 में 6.4 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि अमेरिका की इकोनॉमी ग्रोथ 1.9 फीसदी और 2 फीसदी रहने का अनुमान है. यह आंकड़े साफ बता रहे हैं कि भारत के बढ़ने की रफ्तार दुनिया के कई देशों से ज्यादा होने वाली है.

ग्लोबल अर्थव्यवस्था के 2025 में 3फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान
विकसि‍त अर्थव्‍यवस्‍थाओं की ग्रोथ रेट 2 फीसदी से कम रहने का अनुमान
भारत के पड़ोसी चीन की ग्रोथ रेट 4.8 फीसदी रहने का अनुमान

भारत पर लगाया 25फीसदी टैरिफ
ट्रंप ने भारत से आयात पर आने वाली सभी वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. साथ ही रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर नाराजगी जाहिर करते हुए जुर्माना लगाने की बात कही है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत में किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार अवरोध हैं. उन्होंने भारत के टैरिफ को दुनिया में सबसे ज्यादा बताया है.

Leave a Reply