गुवाहाटी| देश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ वीभत्स अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बंगाल के बाद महाराष्ट्र और अब असम के नागांव में एक बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसे अगवा करके उसके साथ एक एक करके सामूहिक बलात्कार किया। घटना गुरुवार की है, शाम 7 बजे वह बेहोशी और अर्धनग्न हालत में लोगों को सड़क किनारे मिलीं। गैंगरेप घटना के विरोध में स्थानीय संगठनों से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, सामूहिक बलात्कार की घटना गुरुवार शाम को असम की राजधानी दिसपुर के 115 किलोमीटर दूर नागांव में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि, 14 साल की बच्ची रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी, देर शाम तक वह नहीं लौटी तो वे उसे ढूंढने निकलें। शाम 7 बजे वह सड़क के किनारे अचेत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस पीड़िता को इलाज और मेडि कल जांच के लिए नौगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गई। नागांव के SP स्वप्ननील डेका के कहा कि, “14 वर्षीय एक बच्ची ने पुलिस को गैंगरेप के बारे में जानकारी दी है। उसके साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया है।” उन्होंने बताया कि, महि ला अधिकारी ने पीडिता का बयान दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जमा किए हैं।
इस बीच असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना को “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया है। उन्होंने डीजीपी को घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि, “नाबालिग से जुड़ी यह भयावह घटना मानवता के खिलाफ अपराध है और इसने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया है। हम किसी को नहीं बख्शेंगे और हम अपराधि यों को न्याय के कठघरे में खड़ा करेंगे।” इस घटना के विरोध में हजारों लोगों के साथ सामाजिक संगठनों ने नागांव में मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा किया है। इस बीच एसपी स्वप्नील डेका ने भरोसा किया कि, जल्द ही सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बच्ची के साथ जल्द इंसाफ किया जाएगा।


