टी20 सीरीज : 5 मैचों के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

टी20 सीरीज : 5 मैचों के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

अंतर्राष्ट्रीय अफ़्रीका क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। टी20 सीरीज : 5 मैचों के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम : भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान हो गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जिसमें 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का 17 अप्रैल से आगाज होगा और 27 अप्रैल को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के मुकाबले डरबन, जोहान्सबर्ग और बेनोनी में खेले जाएंगे।

किंग्समीड स्टेडियम में होगा आगाज
पांच मैचों की टी20 सीरीज 17 और 19 अप्रैल को किंग्समीड स्टेडियम में दो मैचों के साथ शुरू होगी। इसके बाद अगले 2 मैच वांडरर्स स्टेडियम में 22 और 25 अप्रैल को खेले जाएंगे। यह सीरीज 27 अप्रैल को बेनोनी के विलोमूर पार्क में पांचवें और आखिरी टी20 के साथ खत्म होगी। यह सीरीज आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीकी महिला टीम का आखिरी ऑफिशियल असाइनमेंट होगा, जो 12 जून को इंग्लैंड में शुरू होगा। इस आईसीसी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका को ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और क्वालिफायर से आने वाली दो टीमों के साथ रखा गया है।

टी20 WC से पहले तैयारी मजबूत करने का मौका
सीएसए के नेशनल टीम्स और हाई परफॉर्मेंस के डायरेक्टर एनोक न्कवे ने टी20 सीरीज को लेकर कहा कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत जैसी मजबूत टीम का सामना करने से साउथ अफ्रीकी टीम को खुद को टेस्ट करने और अपने कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाने मौका मिलेगा। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की तैयारी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। सीएसए के चीफ एग्जीक्यूटिव फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि हमें भारत का साउथ अफ्रीका में स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। यह एक वर्ल्ड-क्लास टी20 इंटरनेशनल सीरीज होने वाली है। घरेलू मैदान पर अच्छी इंटरनेशनल टीमों की मेजबानी करना महिला क्रिकेट के टॉप लेवल को दिखाने और पूरे देश में इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का फुल शेड्यूल
17 अप्रैल 2026: पहला टी20, किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
19 अप्रैल 2026: दूसरा टी20, किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
22 अप्रैल 2026: तीसरा टी20, वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
25 अप्रैल 2026: चौथा टी20, वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
27 अप्रैल 2026: पांचवां टी20, विलोमूर पार्क क्रिकेट स्टेडियम (बेनोनी)

यह भी पढ़ें : आईसीसी का अल्टीमेटम…टी20 विश्व कप में हो शामिल, नहीं तो बाहर होने को तैयार रहें बांग्लादेश
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply