जोस बटलर ने इंग्लैंड टीम की कप्तानी छोड़ी, कहा- “यह मेरे और टीम के लिए सही समय है”

क्रिकेट खेल नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

लंदन| इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जोस बटलर ने इंग्लैंड की वनडे और टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने कहा, “यह मेरे और टीम के लिए सही समय है.” जोस बटलर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 में शनिवार को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ आख़िरी बार इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करेंगे. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ दोनों मैच हारकर पहले ही सेमीफ़ाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है. जोस बटलर जून 2022 में इंग्लैंड के कप्तान बनाए गए थे. बटलर ने 44 वनडे मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है. इनमें इंग्लैंड को 18 मैचों में जीत जबकि 25 मैचों में हार मिली. एक मैच बेनतीजा रहा. वहीं, टी20 क्रिकेट में जोस बटलर ने 51 मैचों में कप्तानी की, जिनमें इंग्लैंड को 26 मैचों में जीत मिली जबकि 22 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. तीन मैच बेनतीजा रहे थे. इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को पिछले 21 वनडे मैचों में से 15 में हार का सामना करना पड़ा है. जोस बटलर ने अपने क्रिकेट करियर में 186 वनडे इंटरनेशनल मैच और 134 टी20 मैच खेले हैं.

Leave a Reply