जैश-ए-मोहम्मद साजिश मामले में उप्र समेत 4 राज्यों में एनआईए की रेड, 19 जगहों पर चल रही छापेमारी

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और देश में आतंक फैलाने की साजिश की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में 19 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में एनआईए के अधिकारियों ने अनंतनाग के बामजू मट्टन इलाके, बारामुला के क्रेरी और बडगाम जिले के खानसाहिब में सुबह छापे मारे। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply