एजेंसी, रतलाम| मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले को काले झंटे दिखाने का मामला सामने आया है। बताया ये भी जा रहा है कि, प्रदर्शनकारियों द्वारा इस दौरान जीतू पटवारी की गाड़ी पर पत्थर से हमला तक किया गया है, जिससे उनके वाहन का कांच फूट गया है। गनीमत रही कि, हमले में जीतू पटवारी बाल-बाल बच गए। वरना उन्हें गंभीर चोट आ सकती थी। बताया जा रहा है कि, धाकड़ समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन का कारण पिछले दिनों पटवारी के एक बयान के चलते किया गया है। धाकड़ समाज के लोग टिप्पणी को लेकर नाराज हैं। वहीं, जावरा के घंटाघर चौराहे पर भी समाज के लोगों ने जमकर विरध प्रदर्शन करते हुए पटवारी पर केस दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा। बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले को काले झंटे उस समय दिखाए घए, जब वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन में शामिल होने रतलाम आ रहे थे।
इसी दौरान जिले के मांगरोल में धाकड़ समाज भी जीतू पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। बताया जा रहा है कि, समाज की ओर से पहले ही आंदोलन की घोषणा कर दी गई थी। इसी बीच जीतू पटवारी का गुजर उसी क्षेत्र से हुआ तो दाकड़ समाज के प्रदर्शनकारियों ने अचानक से मार्ग घेर लिया और उन्हें काले झंजे दिखातेजमकर विरोद प्रदर्शन और नारेबाजी शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि, वाहन को चारों और से घिरा देख जीतू पटवारी भी वाहन से उतर गए और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच खबर है कि, भीड़ से किसी ने उनपर पत्थर से भी हमला किया, जिससे उनकी गाड़ी का कांच फूट गया। हालांकि, पटवारी ने अबतक इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है।
कांग्रेसियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक
जीतू पटवारी के बयान से नाराज हुए धाकड़ समाज के लोगों ने उनके वाहन को चारों ओर से घेर लिया और काले झंडे दिखाए। मौके पर मौजूद स्थानीय कांग्रेस नेताओं से प्रदर्शनकारियों की जमकर बहस भी हुई। हलांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक तरफ प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो वहीं दूसरी तरफ पटवारी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को भी वाहन में बैठाकर मौके से रवाना किया।
जीतू पटवारी के वाहन पर पथराव, बाल-बाल बचे, गाड़ी के कांच फूटे
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर पथराव किया गया है। इस पत्थरबाजी में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के वाहन का कांच फूट गया है। बताया जा रहा है कि, जीतू पटवारी की गाड़ी पर हुआ हमला पिछले दिनों उनके द्वारा धाकड़ समाज पर टिप्पणी करने की नाराजगी के चलते समाजजन द्वारा किया गया है। बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर ये हमला उस समय हुआ, जब वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन में शामिल होने रतलाम आ रहे थे। इसी दौरान जिले के मांगरोल में धाकड़ समाज भी जीतू पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था।
बताया जा रहा है कि, समाज की ओर से पहले ही आंदोलन की घोषणा कर दी गई थी। इसी बीच लोगों को चारों और से घेरे देख जीतू पटवारी वाहन से उतर गए, इसी बीच भीड़ से किसी ने उनपर पत्थर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, समय रहते पत्थर की जद से हट जाने के कारण उन्हें तो चोट नहीं आई, पर पत्थर जीतू पटवारी के वाहन के शीशे पर जा लगा, जिससे शीशा टूट गया। गनीमत रही कि, कार के भीतर मौजूद अन्य किसी को भी पत्थर और कांच से कोई चोट नहीं आई। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थितियों को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल, जीतू पटवारी आंदोलन में शामिल होने शहर के लिए रवाना हो गए हैं।
समाजजनों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
वहीं, दूसरी तरफ धाकड़ समाज के लोगों ने जिले के जावरा के घंटाघर चौराहे पर भी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। साथ ही, समाज के लोगों ने जावरा थाना प्रभारी को प्रकरण दर्ज करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।


