जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में कराई गई लैंडिंग

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| जबलपुर से हैदराबाद की ओर जा रही फ्लाइट 6E-7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को नागपुर में लैंड कराया गया है। यहां सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर जांच शुरू कर दी गई। हालांकि इस मामले में अभी आगे की अपडेट नहीं मिली है। इससे पहले भी 22 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की घमकी मिली थी। धमकी मिलने का भी संदेश काफी अनोखा था। इस मामले में फ्लाइट के वॉशरुम में टिशू पेपर पर ‘फ्लाइट में बम है’ का लिखा हुआ संदेश मिला था।

नागपुर डायवर्टल हुई फ्लाइट
बता दें कि इंडिगो फ्लाइट 6E-7308 में बम होने की धमकी मिलने के बाद इसे नागपुर डायवर्ट किया गया। जिसके बाद नागपुर एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर सुरक्षी की जानकारी ली गई। हर एक कोने को अच्छे से चेक किया जा रहा है। हालांकि इस मामले पर अभी सुरक्षा एजेंसी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

एयर इंडिया को मिली थी धमकी
इससे पहले जब 22 अगस्त को मुबंई से आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी, तब तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात की स्थिति घोषित कर दी गई थी। जिसके बाद एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था। सुरक्षा को लेकर गहन जांच पड़ताल किए गएं। जिसके बाद आपात की स्थिति को हटाया गया था। सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु नहीं मिले थे। हालांकि फ्लाइट के वॉशरुम में टिशू पेपर पर लिखे मैसेज के मिलने के बाद हंगामा मचा था।

इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया की उड़ान AI657 में बम होने का संदेश मिला था। जिसके बाद तिरुवनंतपुरम में फ्लाइट लैंडिग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने काफी जांच पड़ताल किया। इस दौरान फ्लाइट को मेन एयरपोर्ट से काफी दूर पार्क किया गया था। हालांकि जांच के दौरान इसमें कुछ भी नहीं मिला।

Leave a Reply