जबलपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 1 मजदूर की मौत, कई घायल

जबलपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 1 मजदूर की मौत, कई घायल

जबलपुर देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, जबलपुर। जबलपुर में न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सेंट्रिंग के दौरान पिलर के असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे 3 मजदूरों में से 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर घायल हो गए। स्थिति को संभालने देर रात प्रशासन के बड़े अधिकारी स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुटे रहे।

निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा गिरा
गणतंत्र दिवस और नर्मदा जन्मोत्सव के बीच चल रही व्यस्तता के बीच शहर में एक बहुत ही दुखद हादसा सामने आया है। जिसमें निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने के कारण बड़ी दुर्घटना घट गई। इस घटना में 1 मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम मुरसलीन 35 वर्ष है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। घायल मजदूरों में 1 अन्य मजदूर भी पश्चिम बंगाल के रहने वाला 23 वर्षीय रसैल है। वहीं, दूसरा घायल मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला 20 वर्षीय राजेश्वर है।

निर्माण कार्य रोक जांच में जुटी पुलिस
एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू ने बताया कि “यह हादसा रविवार रात करीब 9 बजे हुआ. घायल मजदूरों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया है।” प्रत्यक्षदर्शी ट्यूनिक्स के अनुसार “निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में नर्मदा नदी के पास हम लोग काम कर रहे थे। एकाएक पुल का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें काम कर रहे 3 लड़के घायल हो गए। जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। मृतक और 1 अन्य घायल पश्चिम बंगाल के हैं। यह घटना अचानक हुई जिससे किसी को भी संभलने का समय नहीं मिल पाया।”

ये भी पढ़े : चीन के टॉप जनरल पर अमेरिका को न्यूक्लियर डेटा लीक करने का आरोप
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply