जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ : आलीराजपुर में बोले सीएम शिवराज, कांग्रेस धोखा करती है, ठगनाथ हैं वो

मध्‍य प्रदेश

आलीराजपुर। हम जो कहते हैं वो करते हैं। कांग्रेस धोखा करती है। ठगनाथ हैं वो ठगनाथ। कह जाते हैं कर्जा माफ करेंगे। होता कुछ नहीं है। लेकिन यह भाजपा की सरकारी आपकी सेवा में है। मेरा आग्रह है कि जो अपने लिए कुछ करे, हमें भी उसके साथ खड़े रहना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात बुधवार को यहां चंद्रशेखर आजादनगर के समीप ग्राम रिंगोल में भू अधिकार पत्र के वितरण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही। इससे पहले सीएम ने यहां परथी दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बहनों के खाते में एक हजार रुपये आना जल्द ही शुरू हो जाएंगे। ताकि बहनों को अपने छोटे-मोटो। कामों के लिए हाथ न फैलाना पड़े।

हर भाई बनेगा जमीन का मालिक
कई गरीब ऐसे हैं, जिनका परिवार बड़ा हो गया और रहने को जगह नहीं बची। इसलिए यह तय किया है कि कोई भी गरीब, आदिवासी भाई-बहन बिना जमीन के नहीं रहेंगे। जमीन का मालिक हर भाई बनेगा। सीएम ने कहा कि अभी आठ महीने पहले ही यहां घोषणाएं की थीं। 22 सड़कों का काम शुरू हो चुका है। 12 बैराज निर्माण का काम भी शुरू कर दिया है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सीएम ने हितग्राहियों को भू अधिकार पत्रों का वितरण किया। पश्चात वे चंद्रशेखर आजादनगर के लिए रवाना हो गए।

जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को आलीराजपुर में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने आवासीयभू-अधिकार पत्र का वितरण भी किया। यहां 297 भूमिहीन परिवारों को भू-अधिकार पत्र दिए गए।

60 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड
मध्य प्रदेश में अब तक 50400 हितग्राहियों को अपनी जमीन मिली हैं। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 28 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई थी। इस योजना में पात्र परिवारों को 60 वर्गमीटर का आवासीय भूखंड दिया जाता है। मुख्यमंत्री अलीराजपुर जिले में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री परथी भाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply