जंगपुरा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सबसे हैरान करने वाला नतीजा जंगपुरा से आ रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हार गए हैं। वह काफी देर से पीछे चल रहे थे। जंगपुरा विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के उम्मीदवार बनने के बाद VIP सीट बन गई थी।
जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया लगभग 600 वोटों से हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। राजेंद्र नगर सीट से AAP के दुर्गेश पाठक भी हार गए हैं। आप के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि जंगपुरा का चुनाव हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से लड़ा. जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रहे गए। मनीष सिसोदिया ने बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो जनता की सेवा करेंगे। हमसे कहां चूक हुई, इसका विश्लेषण किया जाएगा।

Leave a Reply