अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे चुनाव, भाजपा के प्रवेश वर्मा ने दी मात

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 3186 वोटों से हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी। पिछले दस वर्षों से दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, जबकि भाजपा 1998 से शहर की सत्ता से बाहर है। वर्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार हार की ओर अग्रसर दिख रही थी। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था।

Leave a Reply