छग पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ रायपुर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

रायपुर, छत्तीसगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। यहां ओडिशा के कांग्रेस अध्‍यक्ष शरत पटनायक ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज को फ्लैग हैंडओवर किया। बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्‍याय यात्रा छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में 14 फरवरी तक रहेगी। भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा ओडिशा में भ्रमण कर अब छत्‍तीसगढ़ केक रायगढ़ पहुंची है। जहां आज दर्रामुडा में नाइट हाल्ट होगा। बता दें कि, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंच गई है। रायगढ़ पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ सीमा पर राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत किया गया है। इसके बाद राहुल की यात्रा रेंगालपाली में ध्वज हस्तान्तरण के लिए पहुंची है और अब वे आम सभा को संबोधित करेंगे। खबर है कि रेंगालपाली में राहुल गांधी की सभा का भी आयोजन किया गया है।

राहुल गांधी ने कही यह बात :

राहुल गांधी ने इस अवसर पर कहा कि, “एक साल पहले हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा शुरू, कई लोग इसके खिलाफ उतरे। हमारी पहली यात्रा से नारा निकला था ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।’ अब दूसरी यात्रा में हमने इसमें न्याय शब्द जोड़ दिया, क्योंकि हमने देखा कि, देश में अन्याय हो रहा है, देश में अन्याय का नफरत और हिंसा से लिंक है।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की जाति पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि, “पीएम मोदी जी खुद को ओबीसी वर्ग बताते हैं, जबकि सच्‍चाई ये है कि, वे जनरल समुदाय से है, मोदी जी गुजरात के तेली समुदाय के हैं।” राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि, “हिंदुस्तान के बड़े-बड़े उद्योगपति चीन से माल खरीदकर आपको बेचते हैं। इससे चीन का पैसा बनता है, रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है। महंगाई बढ़ती है, तो परेशानी आपको होती है, अडानी और मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। यानी आप पर आर्थिक अन्याय हो रहा है, जिसे आप देख नहीं पा रहे हैं।”

Leave a Reply