नई दिल्ली। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार को दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के लिए नौ डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी। हालांकि उनकी जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की परेशानी बताई थी। इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया था।
डॉक्टर के सामने बिगड़ी थी मुख्तार की तबीयत
बताया जा रहा है कि जेल में डॉक्टर के सामने मुख्तार अंसारी की तबीयत ठीक नहीं थी। उसे उल्टी हुई थी। तब डॉक्टर को बुलाया गया। इसके बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मंगलवार को मेडिकल चेकअप के दौरान मुख्तार अंसारी के पेट का दो बार एक्स-रे हुआ था। साथ ही ब्लड सैंपल लिए गए। जिसमें रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर वापस जेल भेज दिया गया था।
खाने में जहर देने का लगाया आरोप
मंगलवार को उसके परिजन मिलने मेडिकल कॉलेज आए थे। अफजल अंसारी से मुख्तार से मिल पाया था। जिसके बाद उमर अंसारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे और सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। मुख्तार ने भी जेल प्रशासन पर खाने में धीमा जहर देने का आरोप लगया था। तबीयत खराब होने के बाद दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां रिपोर्ट सामान्य आई थी। इसके बाद वापस जेल भेज दिया गया था।
बांदा में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई
बांदा में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम, एसपी समेत फोर्स को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स को पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।


