देवास| प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान खत्म हो गये है. अब मालवा निमाड़ में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग होगी. भाजपा-कांग्रेस के नेताओं प्रचार तेज कर दिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवास जिले की तीन विधानसभाओं में रोड शो किया. रोड शो कर सीएम ने भाजपा के पक्ष में वोट की अपील देने की जनता से अपील की. जिले की बागली से शंखनाद करते हुए सीएम ने हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अपना रोड शो किया. इसके बाद सीएम कुल्फी चखते हुए भी नजर आए.
कांग्रेस में घोर निराशा का वातावरण
सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होनें कहा कि हुए कहा कि ”कांग्रेस की छाती फटी जा रही है. कांग्रेस हमेशा छल और चालाकी करती है. निश्चित रूप से हमारे लोग सजग रहेंगे और कोई मौका नहीं देंगे. इसके साथ ही उन्होंने फिर से दावा किया कि इस बार 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी.” कांग्रेस देश में घोर निराशा के वातावरण में है. उनके कार्यकर्ता, नेता, प्रत्याशी भाग रहे हैं. मप्र के मन में मोदी हैं, तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. इस बार देश में इतिहास बनने वाला है, हर बूथ पर कमल खिलेगा.”


