रायपुर| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन बना पाई और मुकाबला 20 रनों से हार गई। भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।
भारतीय टीम ने सीरीज में ली अजेय बढ़त
भारतीय टीम के लिए चौथे टी20 मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 35 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। दीपक चाहर के खाते में 2 विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिया। भारतीय टीम ने चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान 144 रन बना लिए हैं। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 31 रनों की जरूरत है। भारतीय टीम को छठी सफलता मिल गई है। दीपक चाहर ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर दिया है। वह मैच में सिर्फ 22 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में दीपक चाहर ने टिम डेविड को आउट कर दिया है। डेविड ने 19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर के बाद 105 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मैथ्यू वेड और मैथ्यू शॉर्ट मौजूद हैं। भारत के लिए अक्षर पटेल कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मैच में अब तक तीन विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने बेन मैक्डरमोट को पवेलियन की राह दिखाई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 12 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं।


