चेन्नई में ट्रेनिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

तमिलनाडु देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, चेन्नई। भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 ट्रेनिंग विमान शुक्रवार को चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। दोनों पायलेटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वायु सेना के अधिकारीयों ने हादसे की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।

हादसे की जगह पहुंची रेस्क्यू टीमें
दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। वायुसेना के पीसी-7 बेड़े पर शुरुआती स्तर के उड़ान प्रशिक्षण के लिए व्यापक रूप से भरोसा किया जाता रहा है, इसलिए आज की घटना विमानन अधिकारियों और रक्षा अधिकारियों के लिए गहन जांच का विषय बन गई है।

Leave a Reply