नई दिल्ली, भोपाल| भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में 9 अक्टूबर से लागू चुनावी आचार संहिता खत्म करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि चूंकि राज्य में नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता खत्म की जाती है। बता दें कि चुनाव आयोग ने 5 दिसंबर तक के लिए आचार संहिता लागू की थी। अब चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी 5 दिसंबर से जुलूस निकाल सकेंगे।


