गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- अब पेट्रोल पंप चलाएंगी सहकारी समितियां

नई दिल्ली प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, भोपाल| मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। रवींद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के बीच एमओयू हुआ। इस दौरान अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश में सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंप का संचालन करेंगी। साथ ही रसोई गैस के वितरण का काम संभालेंगी।

अपैक्स समिति अब पेट्रोल पंप चलाएगी- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस मंच से देशभर की सभी राज्य सरकार का अभिनंद न करना चाहता हूं। आपने मॉडल बायलॉज स्वीकार कर सहकारिता क्षेत्र में नई जान डाल दी है। अपैक्स तो एक समय केवल और केवल शॉर्ट टर्म एग्रीकल्चर फाइनेंस का काम करते थे। करीब-करीब आधे प्रतिशत का उनका मुनाफा होता था। उसकी जगह अपैक्स आज 20 से ज्यादा राज्यों में काम करते हैं। अपैक्स समितियां अब पेट्रोल पंप चलाएगी, गैस वितरण करेगी।

‘भारत में मॉडल बायलॉज को स्वीकार किया गया’

आगे शाह ने कहा कि आज भी सहकारिता राज्य का विषय है। भारत सरकार राज्य की सूची में कोई बदलाव नहीं कर सकती, लेकिन टैक्स को पुनर्जीवित करना, डेयरी क्षेत्र को बढ़ाना, उत्पादन के क्षेत्र में सहकारिता को ले जाना, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, जिला सहकारी बैक और ग्रामीण बैंकों के सुचारू व्यवस्थापन का सारा काम कैसे होगा।

कई पत्रकार अटकलें लगा रहे थे…

गृहमंत्री ने बताया कि मंत्रालय में सबसे पहले मॉडल बायलॉज बनाए और उसे सभी राज्य सरकारों को भेजें। कई पत्रकार अटकलें लगा रहे थे कि मॉडल बायलॉज राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा। कई गैर भाजपा शासित राज्य बायलॉज स्वीकार नहीं करेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि संपूर्ण भारत में मॉडल बायलॉज को स्वीकार किया गया है। जब आपकी नीयत ठीक हो, श्रम करने की वृद्धि हो तो नतीजे भी ठीक हो जाएंगे।

शाह बोले- मध्यप्रदेश के अंदर काफी संभावनाएं

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सहकारित मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर कृषि, पशुपालन और सहकारिता क्षेत्र में अधिक संभावनाएं हैं। मैं मानता हूं कि हमें हमारी संभावनाओं का शत प्रतिशत दोहन करने के लिए ढेर सारा काम करने की जरूरत है। सालों पुराना सहकारिता आंदोलन धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा था। पूरे देश के सहकारिता आंदोलन को देखें तो बहुत संतुलित हो गया था। कुछ राज्यों में सहकारिता आंदोलन आगे बढ़ चुका।

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच हुआ अनुबंध
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। वह यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मप्र राज्य सहकारी दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच प्रदेश में दूध का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाने के लिए अनुबंध हुआ। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एनडीडीबी के साथ अनुबंध की पहल की थी। सहकारिता सम्मेलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें कई कार्यक्रम होंगे। यह भी बता दें कि 17 अप्रैल को भी अमित शाह मप्र के नीमच में आ रहे हैं। वह यहां सीआरपीएफ की परेड और गोपालकों के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply