मुंबई| दिल को झकझोर देने वाली सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 27 फरवरी 2002 का दिन शायद ही कोई भूल पाएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गुजरात के गोधरा में इस दिन 59 लोगों की जान चली गई थी। तब यह घटना पुरे भारत में आग की तरह फ़ैल गयी थी। यही वजह है कि इस घटना को गोधरा कांड के नाम से जाना जाता है। अब 22 साल बाद यह घटना एक बार फिर अपनी कहानी बड़े पर्दे पर बयां करने जा रही है। मूवी कब रिलीज होगी आइए जानते हैं।
गोधरा ट्रेन अग्निकांड की सच्चाई आएगी सामने
गोधरा ट्रेन अग्निकांड की सच्चाई क्या है? अब रहस्य से उठने वाला है, फिल्म के लीड रोल में रणबीर शौरी, पंकज जोशी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म को एमके शिवाक्ष ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर शौरी ने एक वकील के किरदार में नजर आएंगे, वह गोधरा ट्रेन अग्निकांड के पीड़ितों की तरफ से केस लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के अन्य किरदार भी काफी दमदार है। लोगों को टीजर पसंद आई है। फिल्म देखने के लिए वह अभी से उत्सुक नजर आ रहे हैं।


