खामेनेई ने दी बड़ी धमकी

खामेनेई ने दी बड़ी धमकी, “अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इस बार छिड़ेगा क्षेत्रीय युद्ध”

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका ईरान

एजेंसी, दुबई। खामेनेई ने दी बड़ी धमकी, “अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इस बार छिड़ेगा क्षेत्रीय युद्ध” : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बहुत बड़ी चेतावनी दी है। खामेनेई ने कहा कि अगर अमेरिका इस बार ईरान पर किसी तरह का हमला करता है तो यह पूरे पश्चिमी एशिया में ‘क्षेत्रीय युद्ध’ का बड़ा कारण बनेगा। इससे तनाव कई गुना बढ़ जाएगा। खामेनेई की यह चेतावनी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु डील नहीं करने पर हमले की धमकी दी है।

क्या ट्रंप दोबारा करेंगे ईरान पर हमला

अमेरिका के युद्धपोत और फाइटर जेट हफ्तों से ईरान के आसपास समुद्र और आसमान में मंडरा रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ट्रंप ईरान पर हमला करेंगे या सिर्फ सैन्य दबाव बनाकर ईरान को बातचीत की मेज पर लाने का प्रयास करेंगे। ट्रंप ने अभी एक दिन पहले भी ईरान को बातचीत की मेज पर आने को लेकर चेतावनी भरे लहजे में धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान के पास अब वार्ता के लिए बहुत कम समय शेष बचा है।

खामेनेई ने दिया ट्रंप को जवाब
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को उन्हीं के लहजे में जवाब दिया है। ईरान ने सीधे अमेरिका को तेहरान पर हमला करने पर क्षेत्रीय युद्ध छिड़ने की धमकी दी है। ईरान के एक सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई के बयान के हवाले कहा, “अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं तो यह इस बार भयंकर क्षेत्रीय युद्ध होगा। खामनेई ने कहा कि हम उकसाने वाले लोगों में नहीं है न ही किसी देश पर हमले की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे ईरानी राष्ट्र पर अगर कोई हमला या उत्पीड़न करेगा तो उसको उसी के लहजे में कड़ा जवाब दिया जाएगा।”

ये भी पढ़े : ईरान के 7 अलग-अलग शहरों में बम धमाके : 5 की मौतें , 14 लोग घायल ; अमेरिका-इजराइल बोले- इसमें हमारा कोई रोल नहीं
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply