केकेआर ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया

क्रिकेट खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। ये इस सीजन का 28वां मैच है

कोलकाता : आईपीएल 2024 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच खेला जा रहा है। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हो रहा है। केकेआर की निगाहें इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर रहेगी, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह वापसी की तलाश में होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स 14 ओवर के बाद
कोलकाता की टीम ने 14 ओवर के बाद 143 रन बना लिए हैं। फिलिप साल्ट 72 रन और श्रेयस अय्यर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी बना ली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर
कोलकाता की टीम ने 12 ओवर के बाद 113 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 49 रनों की जरूरत है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की आधी पारी हुई समाप्त
कोलकाता की टीम ने 10 ओवर के बाद 104 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। फिलिप साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, वहीं श्रेयस अय्यर 22 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 ओवर हुए पूरे
कोलकाता की टीम ने 8 ओवर के बाद 80 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज बढ़िया साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 82 रनों की जरूरत है।

पावरप्ले में कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल
पावरप्ले के दौरान कोलकाता की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 5 रन और फिलिप साल्ट 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

कोलकाता की टीम को लगा दूसरा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं।

सुनील नारायण हुए आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज सुनील नारायण 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। फिलिप साल्ट के साथ अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर उतरे हैं। 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का बड़ा ओवर
कोलकाता की टीम ने पहले ओवर में ही 22 रन बना लिए हैं। सुनील नारायण 6 रन और फिलिप साल्ट भी 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

दूसरी पारी की हुई शुरुआत
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हो गई है। सुनील नारायण और फिलिप साल्ट बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाजी के लिए शमर जोसेफ को भेजा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिया 162 रनों का लक्ष्य
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 161 रन बनाए हैं। टीम ने आखिरी गेंद में अरशद खान का विकेट गंवा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस मैच को जीतने के लिए 120 गेंदों में 162 रनों की जरूरत है।

निकोलस पूरन हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 18 ओवर हुए पूरे
लखनऊ की टीम ने 18 ओवर के बाद 144 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 36 रन और क्रुणाल पांड्या 7 बनाकर खेल रहे हैं।

आखिरी 5 ओवर में टीम का हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आखिरी 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए। निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या 28 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।

आयुष बडोनी लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बडोनी 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन है।

13 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल
13 ओवर के बाद लखनऊ की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी 27 रन और निकोलस पूरन 8 रन क्रीज पर मौजूद हैं।

मार्कस स्टोइनिस हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। मार्कस स्टोइनिस 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

कप्तान केएल राहुल हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 78 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। केएल राहुल 27 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 33 रन और आयुष बडोनी 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 7 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 25 रन और आयुष बडोनी 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा दूसरा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 39 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। दीपक हुड्डा 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 3 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 12 रन और दीपक हुड्डा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा पहला झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस
आईपीएल 2024 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
क्विंटन डी कॉक , केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस , निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या , रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, अरशद खान, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुडा, मणिमारन सिद्धार्थ , अमित मिश्रा, मैट हेनरी, मयंक यादव, युद्धवीर सिंह चरक, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर , प्रेरक मांकड़, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे , रहमानुल्लाह गुरबाज , साकिब हुसैन, हर्षित राणा, दुष्मंथा चमीरा , श्रीकर भरत, नितीश राणा, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर।
आईपीएल 2024 का 28वां मैच
आईपीएल 2024 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।

Leave a Reply