कोरबा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 7 लोग लापता, रेक्स्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ रायपुर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, कोरबा| छत्तीसगढ़ ‌के कोरबा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक पिकअप नहर में गिर गई। जानकारी के अनुसार जिस वक्त हादसा हुआ उस समय पिकअप में 12 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया जिस कारण से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद 5 लोग नहर से बाहर आ गए। जबकि 7 लोगों के तेज बहाव में बहने की खबर है। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

सक्ती के रहने वाले थे सभी लोग
मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे के पास का है। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 12 लोग पिकअप में सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से सवार होकर मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रेक्स्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही अफसरों सहित पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर नहर में गिरे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 2 बच्चे और 3 महिलाएं तेज बहाव में बहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कम करवाया गया नहर का पानी
हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों के साथ पुलिस की भी टीम रेस्क्यू में जुटी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास मौजूद हैं। वहीं, सिंचाई विभाग को नहर में पानी कम करने की सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार, नहर का पानी कम कर दिया गया है। जिसके बाद से माना जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द खत्म हो सकता है।

छठी कार्यक्रम में होने जा रहे थे शामिल
सभी लोग सक्ती जिले के रेडा गांव के रहने वाले थे। वे कोरबा जिले के मुकंदपुर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप वाहन में करीब 12 लोग सवार थे। कुछ लोग तैरकर बाहर भी आ गए हैं। बचकर आए लोगों ने पूछताछ में बताया कि जो लोग गाड़ी में खड़े थे वही लोग पानी में डूब गए हैं।

Leave a Reply