कांग्रेस नेता मनीष तिवारी होंगे भाजपा में शामिल!

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आपरेशन लोटस जारी है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के बाद पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मनीष तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस समय वह भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के संपर्क में हैं और अगर बात बन जाती है तो बहुत जल्द ही वह अपना पाला बदल लेंगे। कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी के बारे में जानकारी यह आ रही है कि वह इस बार आनंदपुर साहिब की जगह लुधियाना से चुनाव लड़ना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी अगर उन्हें लुधियाना से टिकट देने को तैयार होती है तो फिर मनीष तिवारी कमल दल में शामिल हो जाएंगे। पंजाब की राजनीति के लिहाज से कांग्रेस को ये बड़ा झटका होगा।

नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे घर वापसी

पंजाब से दूसरी खबर यह भी है क कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका देने वाले हैं और 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल नवजोत सिद्धू की टीम ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की खबर को एक कोरी अफवाह बताया है।

Leave a Reply